🔳काकड़ीघाट क्षेत्र में 11केवी की लाइन में मिला फॉल्ट
🔳विद्युत कर्मियों ने तकनीकी दिक्कत दूर कर बाहल की आपूर्ति
🔳आपूर्ति सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित तमाम गांव में करीब 15 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सके काकडी घाट में 11 कवि की लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद गांव में आपूर्ति बहाल हुई आपूर्ति सुचारू होने के बाद उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली।
अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित सुयालबाड़ी, सुयालखेत, खीनापानी, बसगांव, छिमी, क्वारब, ढोकाने, नैनीपुल समेत 15 गांव की विद्युत आपूर्ति शनिवार को ठप हो गई। सुयालबाड़ी तथा काकडीघाट स्थित बैंकों में कामकाज भी प्रभावित रहा। सुदूर गांवो से आवश्यकीय कार्य को बाजार पहुंचने वाले लोग मायूस होकर वापस लौट गए। रविवार को अवर अभियंता गजेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देश पर विद्युत विभाग की चार सदस्य टीम ने हाइवे पर 11 केवी की लाइन में फाल्ट ढूंढने का कार्य शुरू किया। काकडीघाट क्षेत्र में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के साथ ही लगभग 15 घंटे बाद सभी गांवो में आपूर्ति सुचारु हो गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद सैकड़ो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।




