🔳 तीन करोड़ रुपये से भी अधिक का बजट किया गया खर्च
🔳 योजना के तहत बने टैंक पानी के अभाव में बन चुके शोपीस
🔳 करोड़ों रुपये की योजना से महज एक दिन पानी हो सका नसीब
🔳 मामले की निष्पक्ष जांच की उठी मांग, पानी की आपूर्ति सुचारु करने पर जोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला गांव (ऊंचाकोट) में तीन करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी धनराशि से बनी सिंचाई योजना का लाभ किसानों को एक दिन से ज्यादा नहीं मिल सका। विभागीय अनदेखी का शिकार हो चुकी योजना के टैंक आज भी सूखे पड़े हैं। भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ चुकी योजना से लाभ न मिल पाने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया की योजना निर्माण की आड़ में सरकारी बजट को ठिकाने लगा दिया गया है।
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर गांवों में सरकारी धनराशि से बनी कई योजनाएं बदहाली का दंश झेल रही है। हालात इतने खराब है की कई योजनाएं ग्रामीणों को लाभान्वित किए जाने से पहले ही दम तोड़ चुकी है। बेतालघाट के मल्ला गांव (ऊंचाकोट) में लघु सिंचाई विभाग ने वर्ष 2018 में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से मल्ला व तल्ला गांव, पलसू, दाडिमा तथा आम की सार आदि गांवों के करीब आठ सौ से भी अधिक किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने को योजना का निर्माण किया। योजना के तहत गोलूधार व मल्ली सेरी क्षेत्र में दो पेयजल टैंकों का निर्माण भी किया गया। योजना के निर्माण से किसानों को सिंचाई का पानी मिलने की उम्मीद जगी पर लोकार्पण के बाद ही योजना दम तोड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार योजना से महज लोकार्पण के दिन ही पानी मिला पर दूसरे दिन से एक बूंद पानी नसीब नहीं हो सका। वर्तमान में योजना बंद से बद्तर हालत में पहुंच चुकी है। करोड़ों रुपये के बजट से बनी योजना के टैंक शोपीस बन चुके हैं। योजना की हालत से किसानों में भी गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया की अफसरों की अनदेखी व लापरवाही से तीन करोड़ रुपये की योजना भ्रष्ट तंत्र की भेंट चढ़ चुकी है। ग्रामीणों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर भी जोर दिया है। ग्राम प्रधान शीला बधानी ने भी योजना की बदहाल हालत पर गहरी नाराजगी जताई है। कहा की कई बार जनता दरबार व बहुउद्देशीय शिविरों में भी योजना को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई गई पर आज तक सुध नहीं ली जा सकी है। ग्राम प्रधान ने योजना को दुरुस्त किए जाने की मांग दोहराई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि सुध नहीं ली गई तो फिर ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!