🔳 बैग के सुरक्षित मिलने पर श्रद्धालु ने व्यक्त किया आभार
🔳 केएमओ बस में छूट गया था कैंची धाम पहुंचे यूपी के श्रद्धालु का बैग
🔳 पीआरडी जवान व पुलिसकर्मी ने किया बस से बरामद
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का नगदी व आवश्यक कागजात वाला बैग केएमओ बस में छूटने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर खैरना पुलिस चौकी में तैनात पीआरडी जवान व पुलिस कर्मी ने बस को चोपड़ा के समीप रोक बैग बरामद किया। खैरना पहुंचकर श्रद्धालु को बैग सौंपा गया। बैग के सकुशल मिलने पर श्रद्धालु व उसके परिवार ने राहत की सांस ली।
शनिवार को महावीर गंज, एटा, उत्तर प्रदेश से हरि सिंह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ केएमओ बस से कैंची धाम पहुंचे। जल्दबाजी में हरि सिंह का एक बैग बस में ही छूट गया। उन्होंने तत्काल कैंची पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना खैरना चौकी भिजवाई गई। चौराहे पर डूयूटी में तैनात पुलिसकर्मी दर्शन चौधरी व पीआरडी जवान आंनद बल्लभ शास्त्री ने बस का पीछा कर उसे खैरना से करीब बीस किमी दूर चोपड़ा क्षेत्र में रोक लिया। बस के अंदर बैग सीट पर रखा मिला। सूचना हरि सिंह को देकर बैग की पुष्टि करवाई गई तथा उन्हें खैरना बुलवाया गया। खैरना में श्रद्धालु को सुरक्षित बैग सौंप दिया गया। बैग स्वामी ने पीआरडी जवान व पुलिसकर्मी का आभार व्यक्त किया। बताया की बैग में रखे बीस हजार रुपये, एक मोबाइल फोन तथा आवश्यक कागजात सुरक्षित मिल गए हैं।




