🔳 जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि
🔳 सीएचसी गरमपानी से स्कूली बच्चों को लेकर लौट रहा था वापस
🔳 विशेष चैकिंग अभियान के दौरान चढ़ा हत्थे
🔳 यातायात नियमों के उल्लघंन पर नौ वाहन चालकों का भी चालान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
शराब के नशे में जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट का बोलेरो वाहन दौड़ाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया जबकि चालक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति भी कर दी। वहीं एक अल्टो कार को भी सीज कर दिया। यातायात नियमों के उल्लघंन पर नौ वाहन चालकों के चालान भी किए।
जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) का चालक बीते शाम विद्यालय के बच्चों को लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचा। वापसी में खैरना पुलिस के अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चैकिंग अभियान के दौरान उसे जांच के लिए रोका गया। जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाहन को सीज कर चालक के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति भी कर दी। अभियान के दौरान एक अल्टो चालक को भी नशे की हालत में पकड़ा गया। अल्टो को भी सीज कर दिया गया। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तेज रफ्तार, ओवरलोड, अधूरे कागजात वाहन दौड़ाने पर नौ वाहन चालकों के चालान किए। गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।




