🔳पेयजल आपूर्ति ठप होने से पचास से ज्यादा परिवार परेशान
🔳दूरदराज से सिर पर बर्तन रख पानी ढोना मजबूरी
🔳दो सप्ताह से भी अधिक समय से गहराया संकट
🔳ग्रामीणों ने योजना कौन दुरुस्त करने की उठाई पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के बाशिंदे दो सप्ताह से भी अधिक समय से बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। अराजक तत्वों के पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर देने से गांव के पचास से ज्यादा परेशान करीब एक किमी दूर से सिर पर पानी के बर्तन ढोने को मजबूर हो चुके हैं। पेयजल लाइन की मरम्मत के बाद ही आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव को देवलीखान पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते दो सप्ताह से गांव की पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट गहराने पर ग्रामीणों ने जानकारी जुटाई तो पता चला की डोल क्षेत्र में योजना के पाइप क्षतिग्रस्त कर डाले गए हैं। मामले से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों की जानकारी जुटाना शुरु किया। दो अराजक तत्वों लोगों को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में पहले दोनो गांव के लोगों को गुमराह करते रहे पर बाद में दोनों ने गलती स्वीकार कर ली। राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार, ग्राम प्रधान नीमा देवी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, जगत सिंह, जीवन सिंह व गांव से पहुंची महिलाओं के सामने दोनों अराजक तत्वों ने सार्वजनिक रुप से माफि मांगी तथा भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। राजस्व पुलिस ने दोनों को कड़ी फटकार भी लगाई। पेयजल आपूर्ति ठप हो जाने से गांव के करीब पचास से ज्यादा परिवार बूंद बूंद पानी को मोहताज हो चुके हैं। दूर दराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। गांव के बाशिंदों ने जल्द पाइपों की मरम्मत करवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।




