🔳कोसी नदी क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टों की भी हुई नाप-जोख
🔳प्रशासन व खान विभाग की टीम ने चलाया संयुक्त अभियान
🔳ग्रामीणों ने अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने की उठाई मांग
🔳एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा
🔳संयुक्त अभियान से कोसी घाटी में मचा रहा हड़कंप
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

51कोसी घाटी क्षेत्र में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। तीन डंपरों पर मानक से अधिक उपखनिज पाए जाने पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। खनन पट्टों की भी जांच की गई। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार अवैध खनन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एकाएक चले अभियान से कोसी घाटी में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
बुधवार को एसडीएम विपिन चंद्र पंत की अगुवाई में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कोसी घाटी क्षेत्र में बढ़ेरी, बर्धो, रतौडा, नैनीचैक, घंघरेठी आदि क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। शहीद बलवंत सिंह बर्धो मोटर मार्ग पर उपखनिज लेकर दौड़ रहे डंपरों की जांच की गई। जांच के दौरान बड़ेरी क्षेत्र में यूके 04 सीसी 5699,यूके 01सीए 0752 तथा यूके 20सीए 0023 में मानक से अधिक उपखनिज पाया गया। टीम ने तीनों डंपरों पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने कोसी नदी क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टों की भी नाप-जोख कर रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार अवैध खनन पर जुर्माना तय किया जाएगा। साफ कहा की अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी के दौरान घंघरेठी गांव के ग्राम प्रधान कुंदन सिंह नेगी की अगुवाई में क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरज मेहरा, शंकर फुलारा, जगत बिष्ट, विनोद मेहरा, मनोज, मदन, भगत सिंह, दीवान सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रशासन व खान विभाग की टीम से मुलाकात कर अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग उठाई। आरोप लगाया की छापेमारी के बाद दोबारा अवैध खनन शुरु किया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान जिला खान अधिकारी ताजेश्वर सिंह , कानूनगो राजपाल सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र सनवाल समेत खान विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!