🔳 बर्धो में हुए धरने को दिया कांग्रेस की बौखलाहट करार
🔳 भाजपा नेता ने जनता का ध्यान भटकाने का भी लगाया आरोप
🔳 राज्य सरकार उपलब्ध करा रही समय समय पर बजट
🔳 ओवरलोड पर सख्ती से अंकुश को क्षेत्र में चौकी स्थापित करने पर दिया जोर
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो गांव स्थित शिव मंदिर में हुए धरना प्रदर्शन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने इसे कांग्रेस की बौखलाहट करार दिया है। कहा की खनन सत्र के दौरान ओवरलोड लेकर दौड़ने वाले वाहन सड़क की बदहाली के लिए जिम्मेदार है। भाजपा नेता ने लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को शिव मंदिर में शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग को गड्ढे मुक्त करने व हाॅटमिक्स करने की मांग को लेकर हुए धरने को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा ने कांग्रेस का धरना करार दिया है। भाजपा नेता ने जारी बयान में कहा की राज्य सरकार मोटर मार्ग के लिए समय समय पर बजट उपलब्ध कराती आई है। लगभग दस करोड़ के बजट को सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है‌। हाईटेक तकनीक से काली पहाड़ी के उपचार को 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार हो चुका है। आरोप लगाया की कांग्रेस लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। मोटर मार्ग की बदहाली के लिए खनन सत्र में ओवरलोड लेकर दौड़ने वाले भारी भरकम डंपरों को जिम्मेदार ठहराया। कहा की ओवरलोड रोकने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त चौकी स्थापित करने को शासन व विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जाएगा ताकी ओवरलोड पर सख्ती से अंकुश लग सके तथा मोटर मार्ग के अस्तित्व को भी बचाया जा सके।

error: Content is protected !!