🔳 उपचार के लिए पहुंचाया गया सीएचसी गरमपानी
🔳 चिकित्सकों ने किया उपचार, हालत खतरे से बाहर
🔳 पूर्व में भी एक साथ कई छात्राएं हो चुकी है बेहोश
🔳 प्रधानाचार्य बोले – माॉस हिस्टिरिया जैसे लक्षण
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में सातवीं कक्षा की छात्रा के एकाएक बेहोश होने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। स्वजनों को भी सूचना भेजी गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्रा का उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
गुरुवार को जीआइसी परिसर में स्थित परिसर में बने कक्षा कक्ष में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा कुछ बड़बड़ाने के बाद एकाएक बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश होने से विद्यार्थी सख्ते में आ गए तथा विद्यालय प्रबंधन को सूचना दी गई। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने तत्काल छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। विद्यालय में पूर्व में भी कुछ छात्राओं बेहोश हो चुकी है तब छात्राओं की संख्या करीब आधा दर्जन थी। अब दोबारा सांतवी में अध्ययनरत छात्रा के बेहोश होने से विद्यालय प्रबंधन भी परेशान हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार छात्राओं में माॅस हिस्टिरिया जैसे लक्षण दिखें है। स्वजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।




