◾क्षेत्रवासियों से भाजपा से जुड़ने का किया गया आह्वान
◾केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट क्षेत्र में भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान तेज हो गया है पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाजपा की रिती नीति बता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंपा जलाल तथा भीमताल मंडल प्रभारी प्रताप बोहरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या पांच बेतालघाट चापड़ क्षेत्र में लोगों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश का नाम विदेशों में भी आगे बढ़ रहा है। समाज के प्रत्येक तबके के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं संचालित की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया। क्षेत्र की समाजसेवी बसंती देवी को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान महामंत्री चित्रा जैडा़, उपाध्यक्ष अनिता बोहरा, कोषाध्यक्ष राधा जलाल, मंडल मंत्री गीता बोहरा, सोनी बोहरा, विमला नेगी, किरन जोशी, दीपा बोहरा आदि मौजूद रहे।
