◾भाजपा प्रत्याशी की जीत को संगठन की जीत दी करार
◾ आगामी लोकसभा चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन का आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव की जीत को संगठन की जीत करार दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है।
शुक्रवार को बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अगुवाई में भुजान बाजार क्षेत्र में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई गई। मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत से साबित हो चुका है जनता कांग्रेस पार्टी समेत सभी विपक्षी पार्टियों के प्रपंच को समझ चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश निरंतर प्रगति कर रहा है यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। मंडल महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह खनायत, राजेंद्र नेगी, विजय नेगी, विपिन राणा, विजय शाह, वीरेंद्र राणा, आनंद सिंह राणा, दीपक राणा, देवी दत्त जोशी, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!