◾ जगह-जगह मुंह उठाए खड़ा है खतरा बावजूद नहीं ली जा रही सुध
◾पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जताई नाराजगी
◾व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग, अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
दुर्घटना के लिहाज से अतिसंवेदनशील अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुरक्षित यातायात को लगाए गए क्रश बैरियर खुद की सुरक्षा को ही तरस गए हैं। लाखों रुपये की लागत से लगे बैरियर जगह-जगह खाई की ओर पलटे हैं। ऐसे में सुरक्षित यातायात के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने सरकारी बजट से लगे क्रश बैरियरो की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है। जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन माने जाने वाले अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन जगह-जगह दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं बावजूद सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे। पूर्व में हाईवे पर सुरक्षित यातायात के लिए लाखों रुपये की धनराशि से लगे क्रश बैरियर खाई की ओर लटके पड़े हैं ऐसे में सुरक्षित यातायात की बात बेमानी है। हाईवे पर निगलाट, पाडली, कैंची, रातीघाट, दोपांखी, लोहाली, नावली, जौरासी आदि तमाम क्षेत्रों में जगह-जगह क्रश बैरियर खाई की ओर पलटे हैं। कई जगह-जगह खतरा बढ़ गया है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह,व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी, मनीष तिवारी, गोविंद सिंह नेगी, फिरोज अहमद, आनंद सिंह, राकेश जलाल, गंगा सिंह, कैलाश पिनारी आदि ने बदहाल हालात में पड़े क्रश बैरियरो की मरम्मत की मांग उठाई ताकि गंभीर स्थानो पर खतरा टाला जा सके। साफ कहा है कि उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
