◾नाम व पता बदलकर पुलिस को बार-बार दे रहा था गच्चा
◾ पूर्व में भी चोरी व स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है आरोपित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

नाम व पता बदलकर पुलिस को गच्चा दे रहा फरार वारंटी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। खैरना पुलिस की टीम ने आरोपित को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया। शातिर को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

भवाली क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार वारंटी को खैरना पुलिस ने पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया है। पिछले दो वर्ष से चौबीस वर्षीय फरार युवक अपना नाम बदलकर ठिकाना भी बदलता गया। पुलिस के फरार वारंटियों के धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी खैरना की अगुवाई में पुलिस टीम ने फरार युवक को पकड़ने को विशेष अभियान चलाया। पूर्व में भी चोरी व स्मैक तस्करी में जेल जा चुका शातिर किस्म का युवक लगातार नाम व पता बदलकर पुलिस से बचता रहा। फरार आरोपित के खिलाफ ठोस जानकारी जुटा आखिरकार पुलिस ने युवक को पिथौरागढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार गिरफ्तार के बाद वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में पुलिसकर्मी प्रयाग जोशी शामिल रहे।

error: Content is protected !!