◾सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
◾मुक्तेश्वर से ढोकाने वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे तीनों
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बाइक असंतुलित होकर रपट गई। हादसे में घायल तीन युवकों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। खैरना चौकी पुलिस में घटना की जानकारी घायलों के स्वजनो को भेज दी है।
गुरुवार को भटलिया मुक्तेश्वर से छह युवक दो बाइको में सवार होकर घूमने के लिए ढोकाने स्थित वॉटरफॉल पहुंचे। वापसी में सभी वापस घर की ओर लौट रहे थे कि तभी सुयालबाडी़ व नैनीपुल बाजार के बीच एक बाइक असंतुलित होकर रपट गई। बाइक में सवार भटलिया, मुक्तेश्वर निवासी चंदन सिंह, विक्रम डंगवाल तथा हरीश डंगवाल गंभीर रूप से चोटील हो गए । सड़क पर युवकों को गंभीर हालत में गिरा देख हाइवे पर आवाजाही कर रहे चिकित्सक निर्मल सिंह ने निजी वाहन से तीनों युवकों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तीनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में तीनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार घायलों के स्वजनों को भी सूचना भेज दी गई है।
