🔳खतरे वाले स्थानों पर भी नहीं है सुरक्षा के ठोस उपाय
🔳जान हथेली पर आवाजाही को मजबूर हैं गांवों के बाशिंदे
🔳कई बार उठ चुकी मांग बावजूद नहीं ली जा रही सुध
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवो को जोड़ने वाले मोटर मार्ग सुरक्षात्मक कार्यो के लिए तरस गए है। खतरे वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के उपाय नदारद है। लगातार बढ़ते खतरे के बीच गांव के बाशिंदे जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। कई बार दुर्घटनाएं टालने को खतरे वाले स्थानों पर सुरक्षित यातायात के ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।
सरकार गांवों के विकास को तेजी से सड़कों का जाल बिछा रही है। लाखों करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है बावजूद सड़कें बदहाली का दंश झेल रही है। ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा के उपाय नाकाफी है। महत्वपूर्ण रातीघाट बेतालघाट, भुजान बेतालघाट, सिल्टोना बारगल, बजेडी़ खलाड़, बर्धो भुजान समेत तमाम मोटर मार्गों पर सुरक्षित यातायात को ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। कई जगह हुई दुर्घटना में लोग जान तक गंवा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। गांवो के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। लंबे समय से खतरे वाले स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की ऐसा लगता है मानो अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हो। कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह मेहरा, दयाल सिंह दरमाल, बिशन सिंह, गजेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह आदि ने महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षित यातायात के ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।




