🔳फसल सुरक्षा समिति का गठन कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
🔳मवेशियों को आवारा छोड़ने पर जुर्माना लगाने का लिया गया निर्णय
🔳बंदरों व जंगली जानवरों से भी उपज बचाने को भी चलेगा अभियान
🔳जिम्मेदारों की अनदेखी से गांवों से बाशिंदों ने बनाई समिति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी से सटे सिरसा गांव में हुई बैठक में फसल सुरक्षा समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की फसल बचाने को हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मवेशियों को खेतों आवारा छोड़ने पर जुर्माना राशि तय की गई जबकि जंगली जानवरों से उपज बचाने को प्रत्येक रविवार को अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। आय व्यय पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
रविवार को रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में हुई बैठक में फसल सुरक्षा समिति गठित कर सर्वसम्मति से कुबेर सिंह जीना को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई जबकि राम सिंह को उपाध्यक्ष, ललित सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोहित जीना को सचिव तथा देवेंद्र सिंह को सूचना सचिव मनोनीत किया गया।कुंदन सिंह, नारायण सिंह, हरेंद्र सिंह, आशा, इंदु, शोभा, गीता, मीरा, कमलेश, उमा, आशा, डूंगर, मंजू जीना को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। दान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों से समिति की मजबूती व किसानों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में तय हुआ की बंदरों व जंगली जानवरों से उपज को बचाने को अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक परिवार से एक सदस्य की भागीदारी आवाश्यक होगी। खेतों में गाय को आवारा छोड़ने पर तीस तथा बकरी छोड़ने पर पंद्रह रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। प्रत्येक महीने पंचायत भवन मैं बैठक कर समिति के कार्य की समीक्षा भी की जाएगी। समिति की आय बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय सिंह जीना, बालमुकुंद सिंह जीना, कैलाश सिंह, शोभा, गीता, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




