🔳जावा गांव में याद किए गए भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर
🔳विद्यालयों के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
🔳वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर डाला प्रकाश
🔳डा. आम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के जावा गांव में भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूली नौनिहालों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवन पर प्रकाश डाला। लोगों से संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर के पद चिह्नों पर चलने तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
रविवार को डा. आम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति के तत्वावधान में जावा गांव स्थित आम्बेडकर पार्क में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने कहा की आज बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर की बदौलत ही गरीब तबका खुली हवा में सांस ले रहा है। बाबा साहब ने संविधान निर्माण के साथ ही कई ऐतिहासिक कार्य किए। कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किए जिससे देश का नाम विदेशों में भी आगे बड़ा। समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने भारत रत्न के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भागीदारी की। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश चंद्र, नवीन आर्या, दीप रैखाडी, कैलाश चंद्र, तरुण कोहली, भरत आर्या, राहुल अरोड़ा, ईश्वरी लाल गोरखा, बची राम, हरिओम, दीवानी राम, रामकिशन आगरी, इंदर सिंह बोहरा, संजू बोहरा, लच्छी राम, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।




