🔳दूरदराज के गांवों से पहुंचे रहे उपभोक्ता मायूस हो कर लौट रहे वापस
🔳दिनभर में कई बार बाजार की आपूर्ति हो जा रही ठप
🔳विद्युत संचालित उपकरण ठप होने से व्यवसाय भी हो रहा चौपट
🔳व्यवस्था में जल्द सुधार न होने पर क्षेत्रवासियों में रोष

   ((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती से व्यापारियों का पारा चढ़ गया है। परेशान व्यापारियों ने विद्युत विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। व्यापारियों के अनुसार आए दिन बिजली कटौती होने से कई आवश्यकीय कार्य लटक जा रहे हैं। गांवों से बाजार पहुंचने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाजार क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान हो चुके हैं। दिनभर सुबह से शाम तक कई बार विद्युत आपूर्ति ठप होने से व्यापारीयों में भी गहरा रोष व्याप्त है। दूर दराज के गांवों से लोग आवाश्यक कार्य के लिए बाजार पहुंच रहे हैं पर अधिकांश समय विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं जिससे लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है‌। विद्युत संचालित उपकरण भी शोपीस बन चुके हैं। व्यापारी नेता बालम सिंह, शेखर दानी, दिलिप सिंह नेगी, भरत आर्या आदि ने अघोषित विद्युत कटौती होने पर गहरी नाराजगी जताई हे। आरोप लगाया है की अधिकारी बाजार क्षेत्र की उपेक्षा पर आमादा है‌। भारी भरकम बिल तो भेज दिए जा रहे है पर आपूर्ति दुरुस्त नहीं रखी जा रही। जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंकने की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!