🔳कई बाइक सवार भी पशुओं से टकराकर हो चुके घायल
🔳बाजार क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की संख्या में इजाफा
🔳राहगीरों का भी बाजार में चलना हुआ दुश्वार
🔳व्यापारियों ने उठाई पशुओं को सदन भेजने की पुरजोर मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र आवारा गौवंशीय पशु परेशानी का सबब बन चुके है‌। स्कूली बच्चों व राहगीरों पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं वाहन चालकों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है‌। व्यापारियों ने पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा पशुओं को गौसदन भेजने की मांग उठाई है।
प्रशासन के लाख दावों के बावजूद गरमपानी – खैरना क्षेत्र में गोवंशीय पशु आवारा घूम रहे हैं। गोवंशीय पशुओं के हाईवे के बीचों बीच बैठ जाने से कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो जा रही है वहीं सुबह शाम बाजार क्षेत्र में आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आवारा गोवंशीय पशु कई लोगों पर हमला कर उनको चोटिल भी कर चुके हैं। कई बाइक सवार आवारा पशुओं से टकराकर गंभीर रुप से चोटील तक हो चुके हैं। कई पशु वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुके है।स्थानीय लोग कई बार गोवंशीय पशुओं को गौसदन भेजने की मांग भी उठा चुके हैं बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। लगातार गोवंशीय पशुओं की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। गांवों से रात के वक्त गौवंशीय पशुओं को बाजार क्षेत्र में छोड़ दिया जा रहा है।व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, विनोद मेहरा, गोविन्द सिंह आदि ने गोवंशीय पशुओं को गौ सदन भेजने तथा गांवों से पशुओं को छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!