🔳 सीएचसी में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की भी लगाई गुहार
🔳 व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात
🔳 कई अन्य समस्याओं के समाधान की भी उठाई मांग
🔳 सीएम ने व्यापारियों को दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
देवभूमि व्यापार मंडल बेतालघाट के पदाधिकारियों ने नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्यायों के समाधान की गुहार लगाई। बेतालघाट से दिल्ली बस सेवा का संचालन शुरु करने व जनहित को ध्यान में रख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग उठाई। सीएम ने भी व्यापारियों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी की अगुवाई में व्यापारियों ने बीते दिनों नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बेतालघाट की समस्यायों की ओर ध्यान खींचा। संगठन अध्यक्ष तारा ने बताया की पूर्व में बेतालघाट से दिल्ली बस सेवा का संचालन किया जाता था पर लंबे समय से सेवा बाधित है जिससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम से उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन दोबारा शुरु करने की मांग उठाई। बेतालघाट में वर्षों पुरानी एंबुलेंस के संचालन पर नाराजगी व्यक्त कर नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने पर जोर दिया ताकी समय रहते मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाकर बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। बाजार क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड व हाईटेक शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बालम , मनोज पडलिया, हरीश पांडे, किर्ति बल्लभ भंडारी, प्रताप बोहरा, दयाल दरमाल, दिलिप सिंह बोहरा, मदन बोहरा आदि मौजूद रहे।
