🔳 पवित्र कोसी नदी में लगा गंदगी का अंबार
🔳 खैरना क्षेत्र से नदी में धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी
🔳 गंदगी के पानी में मिलने से नदी के पारिस्थितिक तंत्र पर भी मंडराया खतरा
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी गंदगी से कराह रही है। बावजूद जिम्मेदार अनजान हैं। नदी क्षेत्र में धड़ल्ले से डाली जा रही गंदगी अब नदी के बहते पानी तक पहुंच चुकी है। नदी के प्रदूषित होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रवासियों ने नदी में गंदगी डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए जाने को केंद्र व राज्य सरकार तमाम अभियान संचालित कर रही है। नदियों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है बावजूद खैरना क्षेत्र में नदी में गंदगी डालने वाले लोग नियमों व अभियानों को हवा में उड़ानें पर आमादा हो चुके हैं। खैरना क्षेत्र में नदी क्षेत्र में लगा गंदगी का अंबार मानवता को शर्मशार कर रही है वहीं धड़ल्ले से गंदगी डाल नदी के पारिस्थितिक तंत्र को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग कई बार नदी में गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, सुनील सिंह आदि ने नदी को प्रदूषित होने से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग तहसील प्रशासन से की है।
