🔳 लोहाली व आटाखास गांव में हुई कार्यशाला
🔳 जलवायु आधारित खेती के भी बताए गए तौर तरीके
🔳 ग्राम प्रधान ने किया कार्यशाला का लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली तथा आटाखास गांव में सोसाइटी फॉर उत्तराखंड डेवलपमेंट व हिमालयन एक्शन संस्था के तत्वावधान में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में महिला किसानों व स्वयं सहायता महिला समूहों को जलवायु आधारित खेती के विषय में अहम जानकारियां दी गई। उत्पादन को बाजार मुहैया कराने का भरोसा भी दिलाया गया।
शुक्रवार को लोहाली व आटाखास गांव में हुई कार्यशाला का शुभारंभ ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने किसानों से कार्यशाला से मिली जानकारी का लाभ उठाने का आह्वान किया। संस्था की पर्यवेक्षक हेमा बिष्ट ने संस्था से संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। महिला किसानों को आजिविका सुधार गतिविधियों व जलवायु आधारित खेती के माध्यम से विभिन्न आय सृजक फसलों के उत्पादन के विषय पर विस्तार से बताया। मडुवा, मिर्च, कैमोमाइल हल्दी उत्पादन व मौनमालन उद्योग से जुड़ने की अपील की। किसानों को निशुल्क मिर्च के बीज भी उपलब्ध कराए गए। इस दौरान त्रिभुवन सिंह बिष्ट, शोभा बिष्ट, मंजू अधिकारी, उमा बिष्ट, पूनम बिष्ट, निर्मला मेहरा, पना मेहरा, हेमा बिष्ट, जानकी बिष्ट, रेवती बिष्ट, गंगा बिष्ट, चंद्रा बिष्ट, नीमा बिष्ट, हेमा देवी, कांति देवी, विनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
