🔳 कालाढूंगी विधायक पहुंचे ब्लॉक प्रमुख के आवास
🔳 विधायक के छोटे भाई के निधन पर जताया दुख
🔳 बेतालघाट में भी भाजपा कार्यकर्ता से मिले विधायक बंशीधर भगत
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने भतरौजखान स्थित विधायक डा. प्रमोद नैनवाल के आवास पर पहुंचकर छोटे भाई ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण सतीश के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। कहा कि सतीश नैनवाल का असमय निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षती है।
शुक्रवार को विधायक बंशीधर भगत बेतालघाट पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद भतरौजखान स्थित विधायक डा. प्रमोद नैनवाल के आवास पर पहुंचक छोटे भाई सतीश नैनवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने को प्रार्थना की। कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा क्षेत्र व भारतीय जनता पार्टी परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन को पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया ‌ इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला , मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बोहरा, मंडल महामंत्री मनोज पडलिया, हरीश भट्ट, मीना आर्या, दयाल सिंह, प्रताप कुमार, देवेंद्र बोहरा,नंद किशोर समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।