🔳शनि जयंती पर छड़ा बाजार क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान
🔳भजन कीर्तन व शनिदेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय
🔳सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित छड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन हुए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद खिचड़ी भंडारा लगा। गांव व बाजार के बाशिंदों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनिदेव के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
छड़ा बाजार क्षेत्र में शनि जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी सुबह से ही तैयारियों में जुट गए। धर्माचार्य ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। भजन कीर्तन व शनिदेव के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। विशेष मंत्रोच्चार के बीच क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। विधी विधान से हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के विरेन्द्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, गिरीश बिष्ट, राजन मौर्या, सुरेश बिष्ट, दीपक फर्त्याल, सूरज बिष्ट, गौरव बिष्ट आदि मौजूद रहे।




