🔳जीआइसी बेतालघाट में मनाया गया रेडक्रास दिवस
🔳विद्यार्थियों को दी गई रेडक्रास के कार्यों की जानकारी
🔳छात्राओं व शिक्षकों ने विचार किए व्यक्त

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में रेडक्रास दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को रेडक्रास के कार्यों तथा महत्व की विस्तार से जानकारी दी। मानवता को जीवित रखने विषय पर हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
बुधवार को जीआइसी के विद्यालय परिसर में रेडक्रास दिवस पर हुए कार्यक्रमों का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव सिंह अहलावत ने किया। रेडक्रास प्रभारी अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को रेडक्रास की स्थापना व महत्व पर जानकारी दी। मानवता को जीवित रखने संबंधी विषय पर हुई कार्यशाला में कई अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भी रेडक्रास के तत्वावधान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी‌। बताया की विपत्ति के समय रेडक्रास ने हमेशा मददगार की भुमिका निभाई है‌। बताया की आपदा, कोविड काल, भूकंप, महामारी के दौर में रेडक्रास ने समाज के प्रत्येक तबके के लिए मदद को हाथ आगे बढाया। रक्तदान शिविर व जरुरतमंदों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रेडक्रास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। प्रधानाचार्य डा. संजीव सिंह अहलावत ने रेडक्रास संस्था समाज के प्रत्येक कार्य में भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। कहा की संस्था मानव पीड़ा को कम करने तथा उसका मददगार बनने के लिए हर समय तैयार रहती है। विद्यालय की छात्रा अंकिता, स्नेहा व प्रियंका ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान भुपेंद्र कुमार, शकील सिद्दीकी, ललित मोहन जोशी, पूरन रावत, रमेश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!