🔳जौरासी गांव में बूंद बूंद पानी को मचा हाहाकार
🔳कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हुए गांव के बाशिंदे
🔳गांवों से सटे धधकते जंगल बन चुके परेशानी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी क्षेत्र में कई परिवार बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। धधकते जंगलों व तपती धूप में गांव के बाशिंदे डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने तत्काल पेयजल आपूर्ति कराने की मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल स्रोत सूखने से तमाम गांवों में बूंद बूंद पानी को हाहाकार मच गया है। खैरना क्षेत्र में स्थानीय लोग परेशान है अस्पताल परिसर में भी पानी का अकाल पड़ चुका है। पेयजल व्यवस्था को गांव के बाशिंदे दूर दराज रुख करने को मजबूर हैं तो वहीं दिन भर मरीजों की सेवा के बाद स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक पानी ढोकर ले जा रहे हैं। हाईवे पर स्थित जौरासी गांव में भी पेयजल संकट गहराने से कई परिवार परेशान हैं। दूर दराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया की कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जा चुकी है पर पंद्रह से अधिक परिवार पानी के लिए जूझ रहे हैं। व्यवस्था में सुधार न होने ग्रामीणों का पारा भी चढ़ने लगा है। स्थानीय मोहन सिंह, भुवन सिंह, नैन सिंह, भुवन सिंह, खीम सिंह, इंदर सिंह, बसंती देवी, हेमा देवी, सोबनी देवी ने जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इधर कोसी घाटी क्षेत्र में आग की चपेट में आ रहे जंगल भी परेशानी बन चुके हैं। बेसकिमती वन संपदा के राख होने के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती का संकट भी खड़ा हो गया है।

error: Content is protected !!