🔳 सूदूर गांवों में पहुंचकर बता रहे अपनी प्राथमिकताएं
🔳 लंबे समय से मालिकाना हक के मुद्दे पर है संघर्षरत
🔳 जिला पंचायत चुनाव जीतकर समस्याओं के समाधान का दावा
🔳 मूलभूत समस्याओं के लिए भी संघर्ष का दिला रहे भरोसा
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]


भवाली गांव जिला पंचायत सीट से प्रत्याशी एस लाल चुनाव परिणाम से अन्य प्रत्याशियों को हैरान कर सकते हैं। लंबे समय से जमीनों में मालिकाना हक समेत मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे एस लाल सूदूर गांवों के अंतिम छोर तक पहुंचकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। गांवों से भी उन्हें खूब समर्थन मिल रहा है।
मालिकाना हक संघर्ष समिति अध्यक्ष एस लाल जिला पंचायत भवाली गांव से प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। बेहतर राजनितिक पकड़ व जमीनी मुद्दों के जानकार मानते जाने वाले एस लाल ने मतदान की तारिख नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जंगली जानवरों से खेती बचाने को तारबाड़, आईटीआई व महाविद्यालय की स्थापना, पंपिंग सिंचाई योजनाओं का निर्माण समेत ग्रामीणों को मालिकाना हक दिलाने के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे एस लाल अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। समर्थकों साथ गांवों में पहुंच रहे एस लाल को ग्रामीणों से भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। एल लाल के अनुसार यदि जनता उन्हें आर्शीवाद देकर जिला पंचायत भेजती है तो निश्चित रुप से जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य कर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
