🔳 अवैध देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
🔳 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा किया दर्ज
🔳 तस्करों का नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट व खैरना पुलिस के बाद अब क्वारब पुलिस की टीम ने भी शराब तस्करों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया है। विशेष अभियान चलाकर शराब तस्कर को दबोच लिया गया। तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त करने को भी पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है।
पंचायत चुनाव में मतदाता को शराब परोस कर चुनाव प्रभावित करने वालों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। गुरुवार को क्वारब पुलिस की टीम ने चौकी प्रभारी गोविदी टम्टा की अगुवाई में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को विशेष चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुयालबाडी ढोकाने तिराहे पर राजेंद्र प्रसाद को रोका गया। पुलिस के रोके जाने से वह घबरा गया। चैकिंग में उसके पास 96 पाउच अवैध देशी शराब हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चौकी प्रभारी गोविदी के अनुसार शराब तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करने को अभियान आगे भी जारी रहेगा। तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान आनंद राणा, विजय आगरी मौजूद रहे।
