🔳 जीआइसी गरजोली में हुई शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक
🔳 सर्वसम्मति से पास किए गए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव
🔳 गंगा सिंह को सौंपी गई पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के गरजोल गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। सर्वसम्मति से गंगा सिंह को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से विद्यार्थियों व विद्यालय हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

बुधवार को विद्यालय सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनीष कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने कई अहम जानकारियां साझा की। पीटीए की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर गंगा सिंह को सर्वसम्मति से नवनियुक्त अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन अध्यक्ष ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की बात कही। विद्यालय में जीव विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय के रिक्त पड़े प्रवक्ताओं के पदों पर तैनाती को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा की विद्यालय में सुविधाएं जुटाने को विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान विजय कुमार यादव, संतोष जंयत, राजेंद्र प्रसाद, पूरन पालीवाल, तनुजा फर्त्याल, पूनम पपोला, जीवंती, किशोर कुमार, जानकी देवी, गोधन सिंह, त्रिभुवन फुलारा समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!