🔳 स्थानीय व्यापारी ने दर्ज कराई शिकायत
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
🔳 स्कूली बच्चों को वाहनों में ठूंसने पर अनहोनी का जताया अंदेशा

[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र से नियमों को ताक पर रख स्कूली बच्चों को वाहनों में भेड़ बकरियों की तहत ठूंसने की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गई है। स्थानीय व्यापारी पुष्कर सिंह पनौरा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

खैरना निवासी पुष्कर सिंह पनौरा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा बताया है की खैरना चौराहे से टैक्सी व प्राइवेट वाहनों में छोटे छोटे स्कूली बच्चों को भेड़ बकरियों की तरह ठूंसा जा रहा है। कहा की तय मानक से अधिक संख्या में वाहनों में बच्चों को ठूंसे जाने से बच्चों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ किया जा रहा है‌। कभी भी बड़ी अनहोनी का अंदेशा भी जताया है। आरोप लगाया है की नजदीक ही पुलिस चौकी होने के बावजूद खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पुष्कर सिंह ने मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है।