🔳रडार पर लिए जाएंगे काले कारोबार में लिप्त तस्कर
🔳तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने को अभियान चलाएगी पुलिस
🔳चौकी प्रभारी खैरना ने किया कड़ी कानूनी कार्रवाई का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने को खैरना चौकी पुलिस तस्करों को रडार पर लेगी। लगातार बढ़ रही तस्करी पर शिकंजा कसने को पुलिस टीम अभियान चलाएगी। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार छापेमारी अभियान चलाकर तस्करों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हाइवे पर गरमपानी, खैरना व आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस की कालाबाजारी चरम पर है। तस्कर मनमानी कीमतों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी में जुटे हुए हैं। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की दिन दोपहर ही तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। तस्करों के सिलेंडरों के जखीरे रखने से बाजार क्षेत्र में बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। तस्करों पर शिकंजा कसने को जहां एक ओर एसडीएम कोश्या कुटोली गंभीर रुख अपना है वहीं अब चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार ने भी सख्त रूख अपनाने की तैयारी कर ली है। पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चलाकर रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाएंगी इसके लिए तस्करों को रडार पर लिया जाएगा‌‌। चौकी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार जल्द छापेमारी अभियान चलाकर तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!