🔳पिकअप वाहन से जल संस्थान ने बाजार में पहुंचाया पानी
🔳बाजार के बाशिंदों के लिए नाकाफी साबित हुआ जब संस्थान का पानी
🔳खैरना चौकी व अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो सका पेयजल
🔳व्यापारियों ने टैंकरों के जरिए सुबह-शाम पेयजल आपूर्ति की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के जख्मों पर जल संस्थान ने एक पिकअप वाहन में लगभग पंद्रह सौ लीटर पानी भेज मरहम लगा दिया है। संकट से परेशान क्षेत्रवासियों ने टैंकर के जरिए आपूर्ति की मांग उठाई है ताकि क्षेत्रवासियों को समुचित पेयजल उपलब्ध हो सके। व्यापारीयों ने बाजार के साथ ही चौकी व अस्पताल में भी पेयजल उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई है।
खैरना बाजार क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। आए दिन लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है मजबूरी में लोग दूर तरह से पानी ढोने को मजबूर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी व चौकी खैरना परिसर में भी स्वास्थ्य कर्मी व पुलिसकर्मी परेशान है। लंबे समय से लोग पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठा रहे हैं बावजूद सुनवाई नहीं हो रही ऐसे में क्षेत्रवासियों में गहरा रोष भी व्याप्त है।बुधवार को जल संस्थान ने एक पिकअप वाहन में करीब पंद्रह सौ लीटर पानी खैरना क्षेत्र के लोगों को उपलब्ध कराया। पिकअप वाहन में पानी आने की सूचना पर क्षेत्रवासी खाली बर्तन लेकर वाहन के समीप पहुंच गए। समुचित पानी न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं अस्पताल व खैरना चौकी में पानी उपलब्ध नहीं कराया जा सका। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार महज पंद्रह सौ लीटर पानी क्षेत्र के लिए नाकाफी है। संबंधित विभाग को दो टैंकरों के माध्यम से क्षेत्र में सुबह शाम पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए साथ ही अस्पताल व चौकी परिसर में भी टैंकर के जरिए ही पानी उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र की अनदेखी गई तो फिर व्यापारियों को साथ देकर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

error: Content is protected !!