🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने उठाई मांग
🔳 बरसात में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पर जोर
🔳 बाजार क्षेत्रों में कई जगह स्थित है सार्वजनिक पानी के टैंक
🔳 स्थानीय लोगों के साथ राहगीर, यात्री व पर्यटक भी पीते हैं पानी
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कोसी घाटी के बाजार क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक पेयजल टंकियों की बरसात से पूर्व सफाई व क्लोरीन दवा मिलाएं जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकि बरसात में क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और जलजनित बिमारियों से बचाव जा सके। व्यापारियों ने पेयजल आपूर्ति को बने टैंकों की सफाई पर भी जोर दिया है।
कोसी घाटी के गरमपानी, खैरना, सुयालबाड़ी, चमड़ियां, लोहाली, नैनीपुल बाजार क्षेत्रों में स्थित सार्वजनिक पेयजल टैंको से स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के गांवों से खरीददारी को बाजार पहुंचने वाले लोग भी पानी पीते हैं। हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्री तथा पर्यटक भी सार्वजनिक टैंकों के पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। आगामी बरसाती सीजन के मद्देनजर लोगों को जलजनित बिमारियों से बचाने व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को व्यापारियों ने टैंकों की सफाई व पानी में क्लोरीन दवाई मिलाएं जाने पर जोर दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष गरमपानी मनीष तिवारी, खैरना गजेंद्र सिंह, भुजान कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा, फिरोज अहमद, त्रिलोक बुधालाकोटी, गोविंद सिंह नेगी, पंकज नेगी, कैलाश नैनवाल, कुंदन सिंह आदि ने सार्वजनिक पेयजल टैंको के साथ ही बाजार क्षेत्र में आपूर्ति किए जाने वाले पानी के मुख्य टैंकों को भी बरसात से पूर्व सफाई करने की पुरजोर मांग उठाई है। ताकी लोगों को जलजनित बिमारियों की चपेट में आने से बचाव जा सके। व्यापारियों ने बरसात से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!