🔳 गांव की बहू ने प्योर पहाड़ी संस्था स्थापित कर दिलाई पहचान
🔳 गांव की महिलाओं को साथ लेकर शुरु किया कार्य
🔳 नमक के साथ तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के मसाले
🔳 सूदूर गांव में कार्य शुरु होने से गांव की महिलाएं भी बन रही आत्मनिर्भर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
शहरों की चकचौंध से दूर सूदूर गांव पहुंचकर स्थानीय महिलाओं को साथ लेकर अलग अलग प्रकार के नमक व मशालें तथा शहद तैयार कर प्योर पहाड़ी संस्था ने गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए कदम बढ़ा लिए है। गांव की बहू व संस्थापक शुचि के अनुसार संस्था का उद्देश्य गांवो की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही पहाड़ी उत्पादों को पहचान दिलाना है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के नौगांव में प्योर पहाड़ी संस्था ने गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम बढ़ा लिए है। लंबे समय तक जी मिडिया व इंडियन एक्सप्रेस समूह से जुड़े रहने के बाद अब पति के साथ पूजा पाठ के लिए गांव पहुंची नोएडा निवासी शुचि राकेश जोशी ने गांव में रहकर पहाड़ी उत्पादों को पहचान दिलाने की ठान ली। स्वजनों से साथ मिला और शुचि ने प्योर पहाड़ी संस्था का गठन कर स्थानीय उत्पादों को तैयार करना शुरु कर दिया। गांव की आधा दर्जन महिलाओं को साथ लेकर शुचि ने लहसुन, अदरक, पुदीना, लाल मिर्च, भांग आदि का नमक तैयार कर बेहतर पेकिंग के साथ नोयडा के बाजार में उतार दिया है वहीं शहद तथा विभिन्न प्रकार के मसाले भी तैयार कर बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। गांव में रोजगार मिलने से महिलाएं भी बेहद खुश हैं। संस्थापक शुचि के अनुसार जल्द ही गांव की और महिलाओं को जोड़ रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कहा की नोयडा के बाजार में पहाड़ के अलग अलग प्रकार के नमक को खूब पसंद किया जा रहा है जल्द अन्य शहरों में भी प्योर पहाड़ी के उत्पाद पहुंचाएं जाएंगे।
