🔳 एसएमसी अध्यक्षों व सदस्यों का सामुदायिक सहभागिता पर हुआ प्रशिक्षण
🔳 सिमलखा संकुल के आधा दर्जन विद्यालयों के एसएमसी सदस्यों ने किया प्रतिभाग
🔳 प्रशिक्षण में दी गई कई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेडी में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिमलखा संकुल के आधा दर्जन विद्यालयों के प्राध्यापकों व एसएमसी अध्यक्षों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में एसएमसी सदस्यों व अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण से मिली जानकारी का लाभ विद्यालय हित में किए जाने का आह्वान किया गया।
रविवार को बजेडी गांव में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मास्टर ट्रेनर चंद्र शेखर जलाल व नवीन सिंह जलाल ने एसएमसी अध्यक्षों व सदस्यों को विद्यालयी विकास, आरटीई, समग्र शिक्षा, पीएम पोषण, बालिका शिक्षा, सोशल आडिट के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने समिति सदस्यों से विद्यालयी विकास व विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। समिति सदस्यों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान हेमंत खाती, प्रेमा जोशी, नारायण आर्या, प्रमोद कुमार समेत तमाम विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, सचिव व अभिभावक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!