🔳 बर्धो गांव स्थित शहीद भवन में हुआ कार्यक्रम
🔳 गांव को स्वच्छ पंचायत बनाने का भी लिया गया संकल्प
🔳 गांव के विकास को मिलजुलकर कार्य करने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बर्धो गांव स्थित शहीद भवन में हुए कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 64 परिवारों को डस्टबिन वितरित किए गए। ग्रामीणों से गांव को साफ सुथरा बनाए रखने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प लिया।
रविवार को बर्धो स्थित शहीद बलवंत सिंह भवन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान आशा मेहरा ने किया। ग्राम प्रधान ने गांव के विकास को मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान ग्रामीणों से किया। कहा की गांव को स्वच्छ पंचायत बनाने को सभी को भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कार्यक्रम के दौरान करीब 64 परिवारों को सूखे व गीले कूड़े के लिए भी दो दो डस्टबिन वितरित किए गए। ग्रामीणों से कूड़ा जहां जहां न फेंकने की अपील भी की गई। बैठक के दौरान गांव की कई समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। सर्वसम्मति से तय हुआ की गांव के विकास व समस्याओं के समाधान को मिलजुल कर कार्य किया जाएगा । इस दौरान गणेश सिंह, रंजीत मेहरा, संतोष, पुष्कर बोहरा, रमेश मेहरा, दीपक मेहरा, मदन, चंदन राम, नीमा देवी, भगवती देवी, गंगा देवी, चंपा, हंसी, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!