🔳 इंद्रधनुषी मंच पर कुमाऊनी व गढ़वाली कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दे अभिभावकों को मंत्रमुग्ध
🔳 विभिन्न गतिविधियों में दमदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी किए गए सम्मानित
🔳 अभिभावकों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों व विद्यालय के हित में कार्य करने का लिया संकल्प
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]][[[[[[[[[[

बेतालघाट ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। वर्ष भर खेलकूद व विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य शशि प्रकाश यादव, मुख्य अतिथि विनोद ढौंडियाल विशिष्ट अतिथि लाभाशु सिंह व भूपेंद्र सिंह बिष्ट व पीटीए अध्यक्ष सरिता आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक आख्या पेश कर विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली पंजाबी, राजस्थानी व गुजराती सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे खूब वाहवाही लुटी। जामुन का पेड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति से सरकारी तंत्र की कानूनी पेचीदगियों पर प्रकाश डाला। इंद्रधनुषी मंच नन्हें मुन्नों बच्चों ने दमदार प्रस्तुति से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रस्तुति देने वाले मेधावियों व सर्वाधिक उपस्थित, राष्ट्रीय छात्रवृति व मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार जायसवाल व मोहन चंद्र भट्ट ने किया। धीरेन्द्र कुमार पाठक ने विधायक सरिता आर्या को संबोधित मांग पत्र अभिभावकों के सामने रखा तथा अभिभावकों व शिक्षकों से विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान आशा उपाध्याय, नीमा महतोलिया, प्रियंका साह, सीमा तिवारी, नीलिमा साह, राहुल बधानी, ललित कुमार, दीपक चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!