🔳 फिर पकड़े तीन डंपर, नियमानुसार लगाया जुर्माना
🔳 रतौडा, नैनीचैक व बढेरी में चैकिंग के दौरान चढ़े हत्थे
🔳 सचल दल दस्ते के अभियान से खनन तस्करों में हड़कंप
🔳 अवैध खनन पर अंकुश को निजी कंपनी व भूतत्व व खनिकर्म निदेशालय के बीच हुआ है अनुबंध
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी में निजी कंपनी के सचल दल टीम ने एकबार फिर बगैर रॉयल्टी से उपखनिज लेकर सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे तीन डंपरो को पकड़ लिया। टीम ने नियमानुसार तीनों वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया। सचल दल दस्ते के लगातार छापेमारी अभियान से कोसी घाटी में हड़कंप मचा हुआ है।
अवैध खनन के लिए कुख्यात कोसी घाटी में अवैध खनन पर शिकंजा कसने को माइनिंग टीम के सचल दल दस्ते ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। दरअसल भूतत्व व खनिकर्म निदेशालय ने प्रदेश में अवैध खनन पर अंकुश को कैलाश रिवर बेड मिनरल्स कंपनी के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध के तहत निजी कंपनी ने खनन वाले क्षेत्रों में चैक पोस्ट स्थापित किए हैं। बेतालघाट व भुजान क्षेत्र में भी दो चैक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। अब कंपनी की सचल दल टीम ने बगैर रायल्टी से सरकार को चूना लगाकर उपखनिज ठिकाने लगाने वाले खनन तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है बीते रोज तीन डंपरों पर पचास हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने के बाद शनिवार को भी टीम ने रतौडा, नैनीचैक व बढेरी क्षेत्र में तीन डंपरों को बगैर रायल्टी उपखनिज ढोते पकड़ लिया। तीनों वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। टीम प्रभारी राजेश के अनुसार अभियान तेज कर दिया गया है। बगैर रायल्टी उपखनिज निकासी पर सख्ती से रोक लगा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। निजी कंपनी के अभियान से कोसी घाटी क्षेत्र में खनन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।




