🔳हाइवे से सटे रातीघाट क्षेत्र की घटना
🔳बाल बाल बचा वाहन चालक, बड़ा हादसा टला
🔳 बेतालघाट से चौरसा गांव की ओर निर्माण सामग्री लेकर हुआ था वाहन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में पिकअप वाहन असंतुलित होकर आवासीय भवन की छत पर जा पलटा। दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि वाहन चालक व भवन स्वामी सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव निवासी लोकेश मेहरा मंगलवार को पिकअप यूके19 सीए0718 में निर्माण सामग्री लेकर बेतालघाट से चोर्सा गांव के लिए रवाना हुआ। लोकेश हाइवे से रातीघाट – बुधलाकोट मोटर मार्ग पर पहुंचा ही था की भूलवश उसने वाहन पाडली गांव की ओर जाने वाले मोटर मार्ग की ओर मोड़ लिया। गलत रास्ते की जानकारी के बाद वह वाहन बैक करने लगा कि तभी वाहन असंतुलित होकर आवासीय मकान की ओर पलट गया। दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे लोकेश को रेस्क्यू अभियान चला सुरक्षित बाहर निकाला गया। लोकेश मामूली रूप से चोटीला हुआ। गनीमत रही की मकान की छत पर भी कोई मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया।




