🔳दोनों ओर से वाहन आमने सामने आने से लगा रहा जाम
🔳एक घंटे तक जाम में फंसने से पर्यटक व यात्री रहे परेशान
🔳बाजार क्षेत्र तक लगी रही वाहनों की लंबी कतार
🔳लंबे समय से समस्या का समाधान न होने पर व्यापारियों में नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दो पांखी क्षेत्र में जाम लगने से यात्री वाहन रेंगते रहे। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार बाजार क्षेत्र तक पहुंच गई। दो पांखी क्षेत्र में वन वे आवाजाही होने से लगातार जाम लगने से हाइवे पर आवाजाही करने वाले पर्यटकों व यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर गहरा रोष जताया है।
पर्यटन सीजन नजदीक होने से कुमाऊं की लाइफ लाइन पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में चार वर्ष पूर्व आपदा से ध्वस्त दो पांखी क्षेत्र में स्थित बिगड़ने लगी है। वन वे आवाजाही से लंबा जाम लग जा रहा है। एनएच प्रशासन ने दोपांखी क्षेत्र में चौड़ीकरण को किया गया कार्य भी अधूरा छोड़ दिया जिससे हालत बद से बद्तर हो चुके हैं। वाहन चालक जल्दी निकलने के फेर में दो पांखी क्षेत्र में सामने सामने वाहन फंसा दे रहे हैं। रविवार को भी पहाड़ से हल्द्वानी तथा हल्द्वानी से पहाड़ को जा रहे दो मालवाहक वाहन दो पांखी क्षेत्र में आमने सामने फंस गए। एक दूसरे से वाहन पीछे करने की बात पर डटे रहे। इसी बीच जाम लगने से दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। आवाजाही करने वाले यात्रियों ने दोनों वाहन चालकों को बामुश्किल समझाया तब जाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। जाम लगने से यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारी नेता सुरेश जोशी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह नेगी, मनोज नैनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, दयाल सिंह, रघुराज सिंह बर्गली आदि ने दो पांखी क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। जाम के लिए एनएच प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप लगाया है की जाम के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद एनएच के अधिकारी अनदेखी पर आमादा है जिसका खामियाजा आवाजाही करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!