🔳 बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही खुली नाली
🔳 बरसाती पानी की निकासी को खोदी पर ढकना भूला एनएच विभाग
🔳 हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ता जा रहा खतरा
🔳 क्षेत्रवासियों ने लोहे की जालियां लगाकर खतरा टालने की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार में बरसाती पानी की निकासी को खोद खुला छोड़ दिए जाने से बाजार क्षेत्र में आवाजाही खतरनाक हो गई है। स्कूली बच्चों की जिंदगी पर भी खतरा मंडरा रहा है पर एनएच प्रशासन की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। क्षेत्रवासियों ने नाली में लोहे के जाली लगाए जाने की मांग उठाई है ताकि आवाजाही सुरक्षित हो सके।
खैरना बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या को निपटने के लिए एनएच प्रशासन ने नालियां तो खोद डाली पर नाली को ढकना विभाग भूल गया। नाली के खुला होने से स्कूली बच्चों व राहगीरों के नाली की ओर गिरने का खतरा कई गुना बढ़ गया है। हाईवे पर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से बड़ी घटना का अंदेशा बना हुआ है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। महीने भर पूर्व खोदी गई नाली की अनदेखी से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया की एनएच विभाग आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महज कुछ दुकानों के आगे जंक लगी जालिया लगाकर इतिश्री कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने नाली को लोहे की जालियों से ढके जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो एनएच विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!