🔳 तल्ला कैंची क्षेत्र में पहाड़ी से पेड़ के साथ गिरे पत्थर व मलबा
🔳 समय रहते वाहनों के रुकने से टल गई बड़ी अनहोनी
🔳 लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी हुई प्रभावित
🔳 मलबे के ढेर से दिन भर वन वे आवाजाही से परेशान हुए वाहन चालक
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर एकाएक पेड़ के साथ गिरे मलबे व पत्थरों से हड़कंप मच गया। पहाड़ से हल्द्वानी की ओर जा रही कार व स्कूटी सवार चपेट में आने से बाल बाल बची। पहाड़ी से हुए भूस्खलन से हाईवे पर आवाजाही भी वन-वे हो गई। आवाजाही करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से हाईवे से सटी कमजोर पहाड़ियां भी दरकने लगी है। भोर्य बैड, दो पांखी, पाडली समेत तमाम क्षेत्रों में पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही खतरनाक हो गई है। लगातार पत्थरों के गिरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को तल्ला कैंची क्षेत्र में पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से गिरे पेड़ के साथ मलबा व पत्थर भी हाईवे तक पहुंच गए। भूस्खलन की चपेट में आने से कार सवार व स्कूटी चालक बाल बाल बच गया। गनीमत रही की दोनों वाहनों के चालकों ने समय रहते वाहन रोक लिए और बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पत्थर व मलबा गिरने का क्रम थमने के बाद यातायात सुचारु हुआ। वन वे आवाजाही से दुर्घटना का खतरा भी बना रहा। क्षेत्रवासियों ने हाईवे से पेड़ व मलबा हटाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!