🔳 पर्यटकों व यात्रियों ने भी बाजार में रुकना छोड़ा
🔳 दुर्गंध से स्कूली बच्चे व राहगीर भी परेशान
🔳 कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी
🔳 एसडीएम ने जिला पंचायत से सफाई करवाने, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई का किया दावा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार के नजदीक कूड़ा का ढेर लगने से बाजार की शक्लों सूरत बिगड़ते ही जा रही है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से आवाजाही करने वाले लोग परेशान है। एसडीएम मोनिका आर्या के अनुसार जिला पंचायत को निर्देशित कर सफाई करवाई जाएगी। कूड़ा डालने वालों का चालान किया जाएगा।
हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार के समीप बिखरा कूड़ा स्वच्छ भारत अभियान की कलई खोल रही है। कूड़ा निस्तारण न होने से बेसहारा गौवंशीय पशु भी कूड़े को इधर उधर बिखेर दे रहे हैं। बाजार की शुरुआत में ही गंदगी से यात्रियों व पर्यटकों ने भी बाजार में रुकना छोड़ दिया है जिस कारण स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार गंदगी निस्तारण की मांग भी उठा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। हाईवे पर आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों को भी गंदगी से उठ रही दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गंदगी निस्तारण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की तैयारी की जाएगी। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या के अनुसार जल्द ही जिला पंचायत को निर्देशित कर सफाई करवाई जाएगी। हाईवे किनारे कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।

error: Content is protected !!