🔳 भवाली गांव जिला पंचायत सीट को लेकर भाजपा में थम नहीं रहा बंवडर
🔳 पार्टी ने विधायक पुत्र को घोषित किया है अधिकृत प्रत्याशी
🔳 कार्यकता स्थानीय नेता के पक्ष में बना रहे माहौल
🔳 विपक्षियों को भी बैठे बिठाए मिला मुद्दा,रणनीति बनाने में जुटे
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
जिला पंचायत की भवाली गांव सीट से विधायक सरिता आर्या के पुत्र रोहित आर्या को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के उठा बंवडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी सामने आने से विपक्षी दलों के नेताओं को भी बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है लगे हाथ विपक्षी भी माहौल बनाने में जुट गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भवाली गांव सीट चर्चाओं में आ गई है। इस सीट से विधायक सरिता आर्या के पुत्र रोहित को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही भाजपा के कई कार्यकर्ता नाराजगी व्यक्त करने से पीछे नहीं हट रहे। लगातार दावेदारी कर रहे स्थानीय नेता यशपाल आर्या ने चुनाव लड़ने का ऐलान तक कर दिया है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से ही तूल पकड़ चुके मामले पर शुक्रवार को भी कार्यकताओं ने खासी नाराजगी जताई। स्थानीय स्तर पर बनाए गए पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुप पर कार्यकर्ताओं ने खूब भडा़स निकाली। किसी ने भाजपा के कांग्रेसीकरण होने का आरोप लगा नाराजगी जताई तो किसी ने भवाली गांव समेत एक अन्य सीट पर कांग्रेस को वाक ओवर देने का दावा किया। कई कार्यकताओं ने पार्टी में परिवारवाद हावी होने का आरोप लगाया। मामले के तूल पकड़ने से अब देखना रोचक होगा की भाजपा डैमेज कंट्रोल के लिए क्या कदम उठाती है और विपक्षी इस मुद्दे को उठाकर माहौल को अपने पक्ष में करने में कितना सफल हो पाते हैं।
