🔳 कई यात्री वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे
🔳 बाइक सवार की बाइक से भी टकराए पत्थर, बच गई जान
🔳 लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी हुई ठप
🔳 काफि देर बाद पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में पहाड़ी पर एकाएक हुए भूस्खलन से पत्थरों की बरसात हो गई। पत्थरों की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बच गए। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर आवाजाही भी ठप रही।
हाईवे पर खस्ताहाल पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को लोहाली क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी पर भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर गिरने शुरु हो गए। हाईवे पर आवाजाही कर रहे कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे। वाहन चालकों ने खतरा भांप वाहन रोक लिए। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। कई दो पहिया वाहन चालकों ने खतरा उठाकर गिरते पत्थरों के बीच से ही आवाज ही शुरु कर दी। एक बाइक तक में पत्थर जा लगा हालांकि बाइक सवार बच गया। काफि देर तक पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित रही। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। हाईवे पर दो पांखी, पाडली, भोर्या बैंड क्षेत्र में भी पहाड़ी के कमजोर पड़ने से खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।