🔳 महिलाओं व पुरुषों की टोली जमा रही रंग
🔳 मंदिरों में भजन कीर्तनों के साथ होली गायन का श्रीगणेश
🔳 बुजुर्ग महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊनी होली से बांधा समां
🔳 मिष्ठान वितरित कर एक-दुसरे को दी गई शुभकामनाएं
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
गांवों में होली गायन की धूम मची हुई है। बेतालघाट रामगढ़ व पड़ोसी ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में महिलाओं व पुरुषों की टोली ने होली गायन से समां बांधा। मंदिरों में भजन कीर्तनों के साथ होली गायन का श्रीगणेश हुआ। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के आर्शीवचनों के साथ मिष्ठान वितरित किया गया। नौनिहालों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खूब मस्ती की।
होली पर्व पर गांव के गांव होली गायन से सरोबार है। बेतालघाट, ताड़ीखेत तथा रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में होली गायन की धूम मची हुई है। गुरुवार को रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में पुरुष होलियारों की टोली ने गांव में घुमकर आर्शीवचन का गायन किया। मां श्यामा देवी मंदिर में पहुंचकर गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। होली गायन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। यहां राजेंद्र सिंह नेगी, कुबेर सिंह जीना, बालमुकुंद सिंह, बचे सिंह, इंद्र सिंह, राम सिंह, हरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, डूंगर सिंह, प्रियांशु, कमल, विजेन्द्र आदि होल्यार जुटे रहे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के सुनियाकोट गांव में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू वर्मा की अगुवाई में शानदार होली गायन की प्रस्तुति दी। झोडा गायन ने समां बांधा। इस दौरान गंगा देवी, आशा देवी, लीला, गीता, नंदी, दीवानी, कमला, शांति, माधवी, काजल, बबली, अंजू, सुमन, मंजू, सुमन, विनिता आदि मौजूद रहे। तिवाड़ी गांव में सरपंच सीमा तिवारी की अगुवाई में महिलाओं ने होली गायन किया। बुजुर्ग महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊनी होली की प्रस्तुति दी। शिव के मन माहीं बसे काशी…………। फूलों से मथुरा छाई रही। मेरो रंगीलों देवर……….. घर ऐरो छ फागुन मा………. पर महिलाएं खूब थिरकी। छड़ा गांव में भी होली गायन की धूम मची रही। यहां मीनाक्षी, सविता पंत, मंजू देवी, हंसी देवी, आंनदी, धना देवी, ममता, नंदनी आदि जुटी रही।