🔳 पूर्व में ही शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहे पहाड़ के विद्यालय
🔳 बेतालघाट, रामगढ़, ओखलकांडा समेत अन्य ब्लाकों से कई शिक्षकों की लगाई हल्द्वानी डूयूटी
🔳 अभिभावकों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का चढ़ा पारा
🔳 पहाड़ के बच्चों के हितों से खिलवाड़ पर जताया रोष
🔳 तत्काल डूयूटी निरस्त किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

जनगणना कार्य में पहले ही पहाड़ के तमाम विद्यालयों के शिक्षकों की डूयूटी लगने से शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई है अब बेतालघाट, रामगढ़, ओखलकांडा समेत आसपास के अन्य ब्लाकों के गांवों में स्थित विद्यालयों में तैनात पचास से भी अधिक शिक्षकों को हल्द्वानी क्षेत्र में जनगणना कार्य में शामिल होने का फरमान जारी कर दिया गया है। अभिभावकों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शिक्षकों की हल्द्वानी क्षेत्र में डूयूटी लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त कर तत्काल डूयूटी निरस्त किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित तमाम विद्यालय पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। कई विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे भी संचालित है। जनगणना कार्य व प्रशिक्षण में शिक्षकों की तैनाती से विद्यालयों में व्यवस्था चरमरा गई है। बामुश्किल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं अब बेतालघाट, रामगढ़, ओखलकांडा, धारी व आसपास के कई ब्लॉकों के गांवों में स्थित दर्जनों विद्यालयों के पचास से भी अधिक शिक्षकों को हल्द्वानी क्षेत्र में जनगणना कार्य में शामिल होने के निर्देश दे दिए गए हैं। पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों से अब शिक्षकों को हल्द्वानी भेजे जाने से शिक्षा व्यवस्था के पटरी से पूरी तरह उतरने का अंदेशा बढ़ गया है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व अभिभावकों ने लगातार खाली होते जा रहे विद्यालयों से पहले ही शिक्षकों की जनगणना कार्य में डूयूटी के बाद अब हल्द्वानी क्षेत्र में भी पहाड़ के विद्यालयों से शिक्षकों को भेजें जाने संबंधी फरफान पर गहरा रोष जताया है। आरोप लगाया की हल्द्वानी क्षेत्र में पहाड़ के विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की जनगणना कार्य में डूयूटी लगाकर पहाड़ के बच्चों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, प्रेम नाथ गोस्वामी, फिरोज अहमद, गोविंद नेगी, बिशन जंतवाल, संजय सिंह, सुनील मेहरा आदि ने मामले में गहरी नाराजगी व्यक्त कर हल्द्वानी क्षेत्र में लगाई गई पहाड़ के स्कूलों में तैनात शिक्षकों की डूयूटी तत्काल निरस्त किए जाने की मांग उठाई है ताकि स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था खराब न हो। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा के अनुसार शिक्षा व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए बैठक हो चुकी है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई। मामले में वार्ता की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *