🔳 मंदिर परिसर के आसपास खड़ी हुई बड़ी बड़ी इमारतें
🔳 जिम्मेदारों के सुध न लेने से लगातार जारी है निर्माण कार्यों का दौरा
🔳 पवित्र शिप्रा नदी भी निर्माण कार्यों के जद में आकर सिकुड़ी
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने निर्माण कार्यों पर रोक की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र में बेतहाशा निर्माण कार्यों व बहुमंजिला इमारतों से सुप्रसिद्ध आश्रम की भव्यता पर ग्रहण लगता जा रहा है। बड़ी बड़ी इमारतें भविष्य के लिए बड़े खतरे की ओर भी इशारा कर रही है पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्रिय जन विकास संघर्ष समिति ने पांचवें धाम के रुप में विकसित हो रहे कैंची धाम में निर्माण कार्यों रोक लगाने की मांग उठाई है।
देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही से क्षेत्र में होम स्टे, होटलों के निर्माण कार्यों की बाढ़ सी आ गई है। मुनाफे के फेर में बहुमंजिला इमारतें खड़ी होती जा रही है। हाईवे से सटे क्षेत्र के साथ ही उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के नजदीक तक निर्माण कार्य कर दिए गए हैं। निर्माण कार्यों से कई जगह पवित्र नदी तक सिकुड़ चुकी है। नदी का बहाव तेज होने पर बड़ी अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। सुप्रसिद्ध आश्रम के आसपास भी बेहिसाब निर्माण कार्यों के होने से मंदिर की भव्यता पर ग्रहण लगता जा रहा है। लगातार हो रहे बेतरतीब निर्माण कार्यों पर क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने पांचवें धाम के रुप में विकसित हो रहे कैंची धाम क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाकर मास्टर प्लान लागू करवाए जाने पर जोर दिया है। संगठन के गजेन्द्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह, मनीष तिवारी, पंकज भट्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह आदि ने भी बहुमंजिला इमारतों व बेतरतीब निर्माण कार्यों पर अंकुश लगाने के साथ ही पवित्र शिप्रा नदी के बहाव क्षेत्र के नजदीक तक किए गए निर्माण कार्यों को हटवाए जाने पर जोर दिया है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या के अनुसार मामले की जानकारी जुटाई जाएगी यदि नियमों का उल्लघंन कर निर्माण कार्य किए गए हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!