🔳दांतो से संबंधित बिमारियों का आसानी से हो सकेगा उपचार
🔳गांवों के बाशिंदों को दूरदराज नहीं करना पड़ेगा रुख
🔳डेंटल चीयर स्थापित कर शुरु गया संचालन
🔳पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने अस्पताल प्रबंधन का व्यक्त किया आभार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे गांवों के बाशिंदों को दांतों से संबंधित समस्या को लेकर अब दूरदराज रुख नहीं करना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में दांतों की हाईटैक मशीन उपलब्ध होने से अब लोगों को सीएचसी में ही दांतों से संबंधित उपचार आसानी से मिल सकेंगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार मशीन संचालित कर दी गई है।
हाइवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पर आसपास के गांवों के हजारों लोग निर्भर है। अस्पताल में अब लोगों को दांतों से संबंधित बिमारियों का इलाज भी मिलेगा। अब तक लोग दूरदराज जाने को मजबूर हो चुके थे पर अब अस्पताल को दांत संबंधी उपचार को हाइटेक मशीन उपलब्ध हो गई है। बकायदा अस्पताल प्रबंधन ने इसका संचालन भी शुरु कर दिया है। मशीन के संचालित हो जाने से अब लोगों को हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, रामनगर को रुख नहीं करना पडेगा। मशीन उपलब्ध होने से लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद भी जग गई है। हाइटेक मशीन उपलब्ध होने पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ विभाग का आभार व्यक्त किया है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार मशीन संचालन का जिम्मा अस्पताल में तैनात दंत स्वास्तिक को सौंपा गया है। मरीजों को अब आसानी से उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

error: Content is protected !!