🔳 ढोकाने आईटीआई प्रबंधन ने सिरसा गांव में चलाया जागरुकता अभियान
🔳 ग्रामीणों को दी गई प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 तकनीकी शिक्षा से लैस होने के बाद स्वरोजगार से जुड़ने का आह्वान
🔳 रोजगार मेले के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के भी अवसर
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को आईटीआई में प्रवेश के संबंध में विशेष जानकारियां दी गई। नौनिहालों को आइटीआई में प्रवेश दिलाकर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। क्षेत्रवासियों ने प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
बुधवार को आईटीआई ढोकाने से पहुंचे प्रबंधन सदस्यों ने सिरसा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान ग्राम प्रधान इंदू जीना व व्यापारी नेता कुबेर सिंह जीना ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने आईटीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कहा की ऐसे कार्यक्रमों से गांव के लोग लाभान्वित होते हैं साथ ही अहम जानकारियां भी उपलब्ध होती है। आईटीआई के जगदीश चंद्र पंत, वेद कुमार शर्मा व रेनू धर्मशक्तू ने ग्रामीणों को आईटीआई में प्रवेश संबंधी अहम जानकारियां दी। बताया को ढोकाने स्थित राजकिय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में इलेक्ट्रीशियन व फिटर का ट्रेड संचालित किया जा रहा है। नौनिहालों को प्रवेश दिलाकर तकनीकी शिक्षा से लैस कर स्वरोजगार के दिशा में बेहतर कदम उठाया जा सकता है। बताया की समय समय पर लगने वाले रोजगार मेले के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। आईटीआई प्रबंधन सदस्यों ने ग्रामीणों से नौनिहालों को आईटीआई में प्रवेश दिलाकर बेहतर भविष्य की नींव रखने की अपील की। क्षेत्रवासियों से जागरुकता अभियान से मिली जानकारी को दूसरे गांव के लोगों से भी साझा करने की अपील की। इस दौरान गांव के कई ग्रामीण मौजूद रहे।
