🔳 मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
🔳 कृमि मुक्ति दिवस पर नौनिहालों को खिलाई गई दवाई
🔳 गर्भवती महिलाओं से समय पर टीकाकरण का भी आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कृमि मुक्ति दिवस पर हुए कार्यक्रम में स्वजनों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। स्वच्छता व पोषण विषय पर भी चर्चा हुई। नौनिहालों को दवाई भी खिलाई गई।
मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे स्वजनों को अहम जिम्मेदारियां देकर जागरुक किया गया। डा. योगेश ने बच्चों को दवा अवश्य खिलाने का आह्वान किया। बताया की दवा से बच्चों को कुपोषण से भी बचाया जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने पोषण विषय पर जानकारी साझा की। बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बताया की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने से बच्चों को कई संक्रामक बिमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं से समय समय पर टीकाकरण कराने की अपील भी की गई। इस दौरान रेखा, भावना, नीलम, पुष्पा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!